Saturday, January 12, 2013


52 ‘Kautilya’s ‘ARTHASHAASTRA

MadanMohan Tarun


Power, time and place

कालोशीतोष्णवर्षात्मा।तस्यरात्रिरहः पक्षो मास ऋतुरयनं संवत्सरो युगमिति विशेषाः। तेषु यथास्वबलवृद्धिकरं कर्मप्रयुंजीत।यात्रात्मनः,सैन्यव्यायामानामृतुरनृतुः परस्य स उत्तमः कालः। विपरीतोधमः साधारणो मध्यमः।शक्तिदेशकालानाम् तु शक्तिः श्रेयशीत्याचार्याः।शक्तिमान हि निम्नस्लस्थवतो देशस्य शीतोष्णवर्ज़वतश्च कालस्य शक्तः प्रतीकारे भवति। देशः श्रेयानित्येके। स्लगतोह हि श्वा नक्रं विकर्षति। निम्न स्थलगतो नक्रं श्वानमिति। कालः श्रेयानित्येके। दिवा काकः कौशिकं हन्ति ,रात्रौ कौशिकः काकम इति। नेति कौटिल्यः।परस्परसाधका हि शक्तिदेशकालाः।

समय के तीन भेद हैं-शीत,उष्ण ,वर्षा। उनके प्रमुख भाग हैं- रात्रि, दिवस, पक्ष, मास, ऋतु ,अयन, संवत्सर और युग। राजा को उनसब कालों का उपयोग अपनी सेना की वृद्धि के लिए करना चाहिए। अपनी सेना के लिए उपयुक्त और शत्रु - सेना के लिए विपरीत समय का खयाल रखे। इसके विपरीत हो तो निकृष्ट और दोनो के समान हो तो मध्यम समझे। शक्ति,देश एवं काल में अन्य आचार्य बल को अधिक महत्व देते हैं। क्योकि शक्तिशाली राजा नीचे , ऊँचे, समतल  ,शीत, उष्ण तथा वर्षा सबके प्रतिकार में समर्थ होते हैं। कुछ आचार्य इन तीनों में देश को अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं। क्योंकि स्थल पर कुत्ता मगर को मार देता है और पानी में मगर कुत्ते को मार देता है। कुछ आचार्य काल को श्रेष्ठ मानते हैं।दिन में कौआ उल्लू को मार डालता है और रात में उल्लू कौए को मार डालने में समर्थ होता है। परन्यु कौटिल्य यह नहीं मानते।उनके मतानुसार शक्ति ,देश,काल सभी एक-दूसरे के सहायक हैं।

There are three parts of time -cold, summer and Rainy.They have six parts- night,day,two parts-black and bright. month,season, two paths followed by the sun,year and century. a king should use all these occasions to increase his force. He should take care of time fit for him and adverse for his enemy. if time is not in favor , it is bad and if time is in favor of both, it is of medium importance. among force , place and time, some Acharyas give more importance to force. according to them if the king is strong , he can deal with everything efficiently. Some Acharya give more importance to place. a dog kills the crocodile on land but a crocodile in water is much more stronger than a dog. some Acharyas give more importance to time. a crow kills an owl during day time and an owl kills a crow during night time. Kautilya does not approve this. according to him, place, time and force are mutually helpful to each - other.

(From ‘Kautilya’s ‘ARTHASHAASTRA’ by MadanMohan Tarun)

No comments:

Post a Comment